{"_id":"5bae637c867a557fe732c3e3","slug":"181538155388-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मांगा कंपनी का रिकार्ड, जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मांगा कंपनी का रिकार्ड, जांच तेज
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
investigation
कालाअंब (सिरमौर) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक औद्योगिक इकाई में कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ कटौती करने के बाद भी खाते में राशि जमा नहीं करने पर दर्ज हुई एफआईआर के बाद अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस ने कंपनी का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 86 हजार रुपये की राशि कंपनी ने जमा नहीं की है।
पुलिस कंपनी के रिकॉर्ड और ईपीएफ विभाग के रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। ईपीएफ विभाग के शिमला कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की एवीजी फेनिस्ट्रेशन नामक कंपनी का ऑनलाइन रिकॉर्ड जांचने के बाद पाया गया कि इस कंपनी ने तीस कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की 12 प्रतिशत राशि काट ली लेकिन, विभाग के पास यह राशि जमा ही नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से 12 प्रतिशत हिस्सा काटा है, जो करीब 86 हजार रुपये बनता है। जबकि, नियमानुसार इसमें इतना ही हिस्सा कंपनी का भी जमा होना है। इसके बारे में कालाअंब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, डीएसपी मुख्यालय बवीता राणा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कंपनी से रिकॉर्ड भी लिया जा रहा है। दोनों रिकार्ड का मिलान करने के बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी।