{"_id":"5bae6362867a557fe732c3e0","slug":"181538155362-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विज्ञान में चमके जीएनएमपीएस के बाल वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विज्ञान में चमके जीएनएमपीएस के बाल वैज्ञानिक
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चार बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चुने
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पावंटा के चार बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया। स्कूल के निदेशक बीएस सैनी और प्रधानाचार्या देविंद्र कौर साहनी ने संपूर्ण विज्ञान संकाय और प्रतिभागियों को शानदार सफलता पर बधाई दी है। प्रधानाचार्या ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान सीनियर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियांशु, विश्वास और कनुश्रिया की टीम अव्वल रही। सर्वे रिपोर्ट में श्रुतिका और सीनियर सर्वे रिपोर्ट में सृजन पालियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एक्टिविटी कॉर्नर में विवेक और सीनियर में धनंजय सर्वश्रेष्ठ तीन में चयनित हुए। सीनियर सर्वे में अर्शदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।