फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में कर्मचारियों की सहमति से हो रहे तबादले: महासंघ

सिरमौर में कर्मचारियों की सहमति से हो रहे तबादले: महासंघ

Fri, 03 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर में कर्मचारियों की सहमति से हो रहे तबादले: महासंघ
प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी : महासंघ
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने छह माह के कार्यकाल में प्रदेश के कर्मचारियों को नौ सौ करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं। सिरमौर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामभगत, महासचिव गितेश, खंड इकाई प्रधान राजीव वालिया, आत्माराम, प्रेमपाल, देविंद्र चौधरी, राजेंद्र, दिनेश, किशन रावत, संजीव, अतुल शर्मा, जगतराम, रजनी और रंजना ने यहां जारी संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार को कर्मचारी हितैषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की ओर से कर्मचारियों को परेशान करने का बयान सरासर गलत है। यह सिर्फ सरकार के खिलाफ भ्रामक प्रचार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में जो तबादले किए जा रहे हैं, वे कर्मचारियों की सहमति से ही हो रहे हैं। स्थानांतरण एक रूटीन प्रक्रिया है, जिस पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमार और दूरदराज में वर्षों से फंसे कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनकी स्वेच्छा से स्थानांतरित किया जाना गलत नहीं है। प्रदेश और सिरमौर में नए कर्मचारियों की नियुक्ति से कर्मचारियों पर पड़ रहा कार्य का बोझ कम हुआ है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed