फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   निर्णय तक नियमित न हो अनुबंध कर्मचारी

निर्णय तक नियमित न हो अनुबंध कर्मचारी

Mon, 02 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
निर्णय तक नियमित न हो अनुबंध कर्मचारी
बिरोजा कारखाना श्रमिकों की भर्ती में धांधली के आरोप
विज्ञापन

कहा-निर्णय तक नियमित न किए जाएं अनुबंध कर्मी
शिकायतकर्ताओं ने सरकार से उठाई कार्रवाई की मांग
सचित्र--
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। बिरोजा कारखाना नाहन में वर्ष 2015 में हुई अकुशल श्रमिकों की भर्ती में धांधली के आरोप लगे हैं। चार उम्मीदवारों ने इस संदर्भ में तत्कालीन अधिकारी पर धांधली बरत कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ में अदालत की शरण ली है। जब तक इसका फैसला नहीं आता, तब तक इस प्रक्रिया के तहत भर्ती हुए 22 चयनित उम्मीदवारों के अनुबंध नवीनीकरण और नियमितीकरण पर रोक लगाई जाए।

नाहन में पत्रकारों से बातचीत में यशवंत बिहार कालोनी के शिकायतकर्ता राम चंद्र, हरीश कुमार, फिरोज खान और संजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2015 में बिरोजा कारखाना में 22 अकुशल श्रमिकों की भर्ती हुई थी। इस भर्ती में 157.9 सेंटीमीटर लंबाई के युवक की लंबाई 164 सेंटीमीटर दिखाकर नौकरी दी गई। वह सरकार के समक्ष इसका साक्ष्य भी पेश कर चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही उन्हें चार्जशीट किया गया। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वह कई बार सरकार से मामला उठा चुके हैं। पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार को इस धांधली से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन, राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि भर्ती में एनसीसी, खेल आदि के प्रमाण पत्र लिए गए, जिनके बाकायदा अंक भी दिए गए। यह भर्ती मानों अकुशल श्रमिक की नहीं बल्कि फोर्स की हो रही हो। नियम एवं शर्तों का इस भर्ती में पालन नहीं किया गया। उन्होंने मांग की है कि इस मामले पर सरकार जल्द कार्रवाई करे। जब तक अदालत का फैसला नहीं आता, तब तक चयनित उम्मीदवारों के नियमितीकरण और अनुबंध नवीनीकरण पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed