फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में पहुंचा सात हजार क्विंटल गेहूं बीज

पांवटा में पहुंचा सात हजार क्विंटल गेहूं बीज

Sat, 23 Jun 2018 11:38 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में पहुंचा सात हजार क्विंटल गेहूं बीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। जिले के कृषि विक्रय केंद्र पांवटा की अनाज मंडी बीज में गेहूं खरीदना शुरू हो गया है। अब तक 189 किसान कृषि अनाज मंडी में करीब सात हजार क्विंटल बीज गेहूं बेच चुके हैं। यह बीज पांवटा के 470 हेक्टेयर भूमि में तैयार किया जा रहा है। अब तक विभाग को 202 किसानों ने बीज के सैंपल दिए हैं। इस बार विभाग का गेहूं का बीज खरीदने का लक्ष्य 10 हजार क्विंटल रखा गया है।
सरकार ने गेहूं का बाजार भाव 1735 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि कृषि विभाग ने पंजीकृत किसानों से प्रमाणित बीज भाव 2300 रुपये और आधार बीज की कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।
विज्ञापन

कृषि विषयवाद विशेषज्ञ राजकुमार एवं बीज प्रभारी ने बताया कि गेहूं की पैदावार के लिए पांवटा दून अग्रणी है। यहां समतल भूमि, जलवायु, मिट्टी, वातावरण एवं सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएं गेहूं की उपज के अनुकूल है। विभाग का लक्ष्य जिले के सभी किसानों को बीज का गेहूं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तथा 2018 में विभाग ने गेहूं का बीज आवंटन के लिए पांवटा के 250-250 किसानों का पंजीकरण किया था। विभाग ने ही किसानों को विभिन्न प्रजाति के बीज मुहैया करवाए थे। अब फसल तैयार होने पर विभाग ही इस बीज की खरीद कर रहा है। इससे पहले किसानों से बीज के सैंपल लेकर बाकायदा सोलन और धौलाकुआं में इसकी जांच भी करवाई गई।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed