{"_id":"5b0d62174f1c1bf46e8b53c9","slug":"181527603735-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग तरस रहे, सरकार चहेतों को बंटवा रही पानी : हर्षवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग तरस रहे, सरकार चहेतों को बंटवा रही पानी : हर्षवर्धन
Updated Wed, 30 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई के विधायक ठाकुर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने शिमला में चल रही पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को पानी जैसी जरूरी चीज भी मुहैया नहीं करवा पा रही। आलम यह है कि सरकार, लोगों तक पानी न पहुंचा कर अपने चहेतों के घर पानी के टैंकर भिजवा रही है जो लोग पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन पर डंडे बरसाए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। खुद को चौकीदार बताने पर प्रधानमंत्री के करीबी रिश्तेदार ही हजारों करोड़ का धन लेकर विदेश भाग गए। महंगाई अपने चरम पर है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ने कई टैक्स इन पदार्थों पर लगा दिए हैं जो अब हमेशा के लिए ही महंगे कर दिए हैं। सरकार का मकसद केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना रह गया है।
उन्होंने कहा कि अब जनता केंद्र की मोदी सरकार से ऊब चुकी है। आगामी लोस चुनावों में जनता इस बेरहम सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है। उन्होंने बताया कि केंद्र में फिर से कांग्रेस सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
----------------