फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जहां हारे वहां ज्यादा काम करेंगे: बलबीर

जहां हारे वहां ज्यादा काम करेंगे: बलबीर

Thu, 08 Feb 2018 10:58 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
जहां हारे वहां ज्यादा काम करेंगे: बलबीर
भाजपा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
भाजपा मंडल रेणुका के कोटीधिमान जोन की बैठक रेणुका में हुई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान कोटीधिमान जोन की 6 पंचायतों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

रेणुका विधानसभा से भाजपा प्रत्याश एवं नेता बलबीर चौहान ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों को अपना विधायक न होने की कमी नहीं खलने देंगे। वह विधायक के तौर पर न सही, लेकिन एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जनता के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। वह हार कर भी जीते हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो उस दौरान वह प्रदेश सचिव के पद पर तैनात थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनकी गहरी मित्रता भी है। इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेणुका से जीतकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के विधायक विनय कुमार को मिलने वाली विधायक निधि पर विशेष नजर रखी जाएगी। वह इस निधि को क्षेत्र के विकास पर कितना खर्च कर रहे हैं, इस बात की समय-समय पर जांच भी की जाएगी। भाजपा नेता बलबीर चौहान ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग कर्मचारियों के तबादलों को लेकर उन पर छींटाकशी करने में लगे हैं। जबकि, अभी तक हुए तबादलों से उनका कोई सरोकार नहीं है। उनको केवल बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन बूथों से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, उन बूथों पर और अधिक काम करके लोगों के विश्वास को जीतना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतार तोमर, ईश्वर सिंह कमल, खजान सिंह, जगतराम, विनोद, सुरेंद्र सूर्या, अनिल ठाकुर व दीपराम सहित छह पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed