फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   निहोग में गहराया पेयजल संकट

निहोग में गहराया पेयजल संकट

Mon, 22 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
निहोग में गहराया पेयजल संकट
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)।
नौहराधार तहसील के अंतर्गत गवाही पंचायत के निहोग गांव में पिछले कई दिनों से पानी का संकट चल रहा है। सर्दियों के मौसम में कड़ाके की ठंड के बीच ग्रामीण पानी के कोसों दूर जाने को विवश हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भंडारण टैंक में पानी जाया बह रहा है लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। इसके लिए कर्मचारियों की लापरवाही जिम्मेदार है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही पानी की कमी को दूर नहीं किया गया तो वह आईपीएच के दफ्तर का घेराव करने के लिए विवश हो जाएंगे।
गवाही पंचायत प्रधान रोहित शर्मा, महिला मंडल प्रधान कुंता देवी, पूनम शर्मा, दिनेश शर्मा, विद्यादत्त शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार, सत्य प्रकाश, रामशरण ने बताया कि कई बार विभाग को अवगत करवाया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं। निहोग में एक दिन पानी आता है तो अगले आठ दिन तक पानी की बूंद भी नहीं टपकती।
विज्ञापन

ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर से ढोकर पानी लाना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि सर्दियों में यह हाल है तो गर्मियों में विभाग कैसे पर्याप्त पानी देगा। निहोग गांव के लिए विभाग ने तीन योजनाएं बनाई है। एक ग्रेवटी की योजना कई महीने से बंद है। उठाऊ पेयजल योजना करीब सात साल से बंद पड़ी। मौजूदा समय में बहुउद्देश्यीय पेयजल योजना चल रही हैं। इसमें कभी पानी आता हैं तो कभी नहीं। हैरानी की बात हैं कि भंडारण टैंक से पानी बेकार बह रहा है लेकिन लोगों के नलों तक पानी नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पानी नहीं मिलने की सूरत में वह आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश हो जाएंगे। वहीं, विभाग की शिकायत आईपीएच मंत्री से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर निहोग के अलावा जामल गांव में पानी का संकट चल रहा है। यहां करीब डेढ़ महीने से पानी नहीं आ रहा। उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं। भंडारण टैंक के ओवर फ्लो होने के कारण यह समस्या आई थी। एक दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed