फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका मेले में हुसन पहाड़ों का... गीत ने बांधा समां

रेणुका मेले में हुसन पहाड़ों का... गीत ने बांधा समां

Sat, 04 Nov 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेणुका मेले में हुसन पहाड़ों का... गीत ने बांधा समां
RENUKAJI
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अमित शर्मा व हास्य कलाकार राजू मल्होत्रा के नाम रही। युवा कलाकार अमित शर्मा ने जहां अपने फिल्मी नगमों से दर्शकों को जमकर नचाया, वहीं हास्य कलाकार राजू मल्होत्रा अपने हास्य व्यंग्यों से दर्शकों को हंसाने व गुदगुदाने में सफल रहे। उन्होंने अपनी हास्य वाणी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


उन्होंने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, नेताओं, पति-पत्नी, बंदर, चूहा, बिल्ली, नेता अभिनेता, महिला पुरुष, हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अमेरिका, पहाड़, पंडित पुजारी, मुसाफिर व मीडिया पर भी कई व्यंगात्मक व हास्य प्रहार किए जिसका दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


इससे पूर्व चौथी सांस्कृतिक संध्या का आगाज प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रेम चंद बाउनली ने किया। उन्होंने गांवरी पावनी गुई आई, सोनी झील रेणुका री, सोना तेरा झीलों का किनारा आदि कई पहाड़ी गीतों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंडियन आइडल कलाकार अमित शर्मा ने कई फिल्मी नगमें सुनाकर दर्शकों को झूमाया। अमित शर्मा ने सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली के प्रसिद्ध गीत हुसन पहाड़ों का की मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने तुम जो मिल गए हो, क्या हुआ तेरा वादा, लाई भी ना गई ते निभाई भी ना गई, ये कुड़ियां शहर दिया, यमा यमा ये खूबसूरत समां, जानू मेरी जान व साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे आदि फिल्मी तरानों की झड़ी लगा कर युवाओं को थिरकने पर विवश कर दिया।
इस मौके पर एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी ने सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed