फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चिकित्सकों की कमी पर मरीजों का हंगामा

चिकित्सकों की कमी पर मरीजों का हंगामा

Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी पर मरीजों का हंगामा
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में चिकित्सकों की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को भी चिकित्सकों की कमी की वजह से अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। दरअसल, अस्पताल में तैनात एकमात्र चिकित्सक के केबिन के बाहर लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों का नंबर घंटों तक नहीं आया। जबकि देरी से पहुंचने वाले लोगों को अंदर भेजा जा रहा था। मरीजों की लाइन लगा रहे चौकीदार पर मनमर्जी का आरोप लगाते हुए मरीजों ने खूब हंगामा किया। काफी देर तक चली बहस के बाद बुद्धिजीवियों की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल ददाहू में वर्तमान में महज दो ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। कुल आठ में से छह पद रिक्त चल रहे हैं। यहां तैनात दो चिकित्सक बारी-बारी दिन और रात के समय अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक चिकित्सक पर करीब 150 से अधिक ओपीडी का जिम्मा है। बुधवार को भी अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। ओपीडी के बाहर चौकीदार को मरीजों की लाइन लगाने के लिए तैनात किया गया। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगाई जाती हैं। लाइन में इंतजार कर रहे मरीजों ने बताया कि बुधवार को चौकीदार ने अपने चहेतों को पहले ही चिकित्सक के पास भेज दिया। जबकि चिकित्सक के पास गए मरीज आपात स्थिति में भी नहीं थे। मनमर्जी से अपने चहेतों को चिकित्सक के पास भेजने को लेकर लाइन में खड़े मरीजों ने खूब हंगामा किया। लोगों का कहना था कि कई लोग सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, तीन बजे तक भी नंबर नहीं लगा। जबकि उनके बाद आए लोग चिकित्सक से चेकअप करवाकर लौट भी गए।
विज्ञापन

ददाहू अस्पताल के लिए तीन महिला चिकित्सकों के आदेश हुए हैं। लेकिन, एक ने भी यहां ज्वाइनिंग नहीं दी। लोगों का आरोप है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर इन क्षेत्रों से चिकित्सकों की दूसरे अस्पतालों में बदली करवा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 15 दिन पूर्व जिला सिरमौर में 22 डॉक्टरों की नियुक्ति की थी। इनमें से तीन डॉक्टर सिविल अस्पताल ददाहू में भेजे गए थे। लेकिन, यहां एक भी चिकित्सक नहीं पहुंची। हैरत यह है कि इस अस्पताल के लिए डेपुटेशन के तहत भी तैनाती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. केके पराशर ने कहा कि पूरे जिले में चिकित्सकों की कमी चल रही है। इस बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed