फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज

अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज

Thu, 13 Sep 2018 11:11 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज
market
नाहन (सिरमौर)। शहर के बाजारों में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं। नगर परिषद नाहन ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है। नगर परिषद बेपरवाह दुकानदारों के न केवल चालान काट रही है बल्कि, ऐसे मामलों को कोर्ट में भेजने की तैयारी भी चल रही है। नप ने शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों की सूची भी तैयार कर ली है। इस सूची में पचास मामलों को नप जल्द ही अदालत में पेश करेगी। ये ऐसे दुकानदार हैं, जिनके चालान काटे गए हैं लेकिन, चालान न भरने और नोटिस देने के बावजूद सबक न लेने के चलते ऐसे मामले अदालत में पेश किए जाएंगे। इसके बाद अदालत लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगी। गौरतलब है कि नाहन शहर में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर 24 चालान काटे हैं। इन पर भी नप दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए हैं। यदि दुकानदार चालान राशि निर्धारित समयावधि पर नप के पास जमा नहीं करते हैं तो ऐसे मामलों को भी अदालत में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बाजार के रास्ते तंग, अतिक्रमण से परेशानी
ऐतिहासिक शहर नाहन में बाजार पहले ही काफी तंग है। ऊपर से बाजार को जाने वाला रास्ता भी काफी संकरा है। दुकानदार अपनी दुकान में रखे सामान को रास्ते पर सजा देते हैं। इससे राहगीरों का बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई जगह तो बाजार इतना तंग है कि पैदल चल रहे लोगों को भी क्रासिंग के लिए इंतजार करना पड़ जाता है। नगर परिषद कई बार दुकानदारों को अपना सामान रास्ते में न फैलाने की हिदायतें देती है लेकिन, इसके बावजूद दुकानदार अपने सामान को बाहर की ओर फैला रहे हैं।
विज्ञापन

नप की गंदगी पर भी नजर
नाहन नप की गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर भी नजर है। साफ-सफाई न रखने वाले दुकानदारों के भी नप चालान करने में जुटी है। इसके अलावा गली-सड़ी सब्जियां बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। शहर के दिल्ली गेट से लेकर बड़ा चौक, छोटा चौक, गुन्नूघाट, कच्चा टैंक के बाजारों में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नप ने मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास मामले भेजे जाएंगे अदालत
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर अजय गर्ग ने बताया कि बाजार में गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नप कार्रवाई कर रही है। नप पचास मामलों को जल्द अदालत में पेश करेगी। निकट भविष्य में इन पर कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नप की मुहिम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed