फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब-पांवटा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनी गहरी खाई

कालाअंब-पांवटा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनी गहरी खाई

Sun, 05 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब-पांवटा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनी गहरी खाई
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब के प्रदेश द्वार से दो सौ मीटर दूर कालाअंब-पांवटा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर भू-कटाव से गहरी खाई बन गई है। जो दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही है। यह खाई इस कदर खतरनाक है कि कभी भी यहां कोई दुर्घटना घट सकती है। गौरतलब हो कि इस मार्ग पर कई ऐसे स्थान हैं जहां पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बरसात के दिनों में एक दो घंटे की जोरदार बारिश लाखों रुपये का नुकसान कर देती है। जिस स्थान पर अब खाई बनी है, उस जगह विभाग ने एक साल पहले ही पक्की रिटेनिंग वॉल बनाई थी। लेकिन पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया। इसके कारण सड़क और रिटेनिंग वॉल के बीच महज मिट्टी का भराव कर छोड़ दिया गया। जो इस बरसात में भू-कटाव के कारण खाई के रूप में सामने आई है। यही नहीं मैनथापल व ओगली क्षेत्र में भी पानी की निकासी के लिए दोनों ओर ड्रेन नहीं बनाई गई है। इससे पूरे इलाके में पानी बहता रहता है। जो कि मारकंडा नदी में गिरता है। बरसात के दिनों में यहां भी सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि जहां भू-कटाव से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। वहां खाई को भर दिया जाएगा। पानी की निकासी के भी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed