फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अध्यापक नहीं दिया तो बदल देंगे बच्चों के स्कूल

अध्यापक नहीं दिया तो बदल देंगे बच्चों के स्कूल

Wed, 13 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक नहीं दिया तो बदल देंगे बच्चों के स्कूल
teacher shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से स्कूल में स्थायी अध्यापक की नियुक्ति करने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि यदि स्कूल में जल्द स्थायी अध्यापक की नियुक्ति नहीं की गई तो वह भी अपने बच्चों को स्कूल से निकाल कर किसी दूसरे स्कूल में स्थानांतरित करवा लेंगे।
धार स्कूल की एसएमसी की एक बैठक बुधवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की। बैठक में स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने स्कूल में जेबीटी के रिक्त पड़े पद को लेकर खासी नाराजगी जाहिर की। एसएमसी अध्यक्ष ने कहा कि स्कूल में इस वक्त 48 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिन्हें केवल एक एसएमसी अध्यापक पढ़ा रहा है। जबकि जेबीटी अध्यापक का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है जिसे भरने में सरकार कोई रुचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा होने से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस पद को अविलंब भरा जाना चाहिए। इस दौरान सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर स्कूल में रिक्त पड़े पद को भरने के लिए एक पत्र शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के उपरांत एसएमसी सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल खंड शिक्षा अधिकारी बकरास से मिला। सदस्यों ने उन्हें एक पत्र सौंप कर जेबीटी अध्यापक के रिक्त पड़े पद को शीघ्र भरने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कमलेश कुमार, संतरो देवी, रेखा देवी, हरदीप राणा, भगत आदि दर्जनों अभिभावकों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द जेबीटी अध्यापक की नियुक्ति नहीं की गई तो वह भी अपने बच्चों को स्कूल से निकाल लेंगे। उधर, उप निदेशक रमेश बहुगुणा ने कहा कि शिक्षकों की समस्या के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed