{"_id":"5b1fdbb54f1c1bb36e8b78bc","slug":"171528814517-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों पर मारपीट व धमकाने के आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लोगों पर मारपीट व धमकाने के आरोप, मामला दर्ज
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात लोगों पर मारपीट और धमकाने के आरोप, मामला दर्ज
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत मानल के गांव जुइनल के एक व्यक्ति ने इसी गांव के सात व्यक्तियों के खिलाफ भाई व पिता से मारपीट की शिकायत एसपी सिरमौर को भेजी है। जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र उदय सिंह निवासी जुइनल ने इसी गांव के सात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
एसपी को भेजी शिकायत में कहा कि कुछ दिन पहले जब उसके पिता उदय सिंह व भाई शुभम घास काटने जा रहे थे तो इसी गांव के सात लोगों ने उसके पिता व भाई से हाथापाई की। विवेक ने बताया कि भू-मालिकों की इजाजत लिए बिना बनाई जा रही सड़क पर भू-मालिकों ने डंगा लगाकर इसको बंद कर दिया था। इसके चलते पहले बहसबाजी हुई और बाद में आरोपियों ने लात घूंसे चलाए। इन सात लोगों ने सड़क जल्दी न खोलने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। उधर, शिलाई थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने ईमेल के माध्यम से की गई शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
------------