{"_id":"5aa3e6584f1c1ba9758b4a9b","slug":"171520690776-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृति की आड़ में दूसरी सड़कों पर भी गाड़ दिए पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृति की आड़ में दूसरी सड़कों पर भी गाड़ दिए पोल
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीकृति की आड़ में दूसरी सड़कों पर भी गाड़ दिए पोल
लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई के बाद रोका कामकाज
बिरला और तिरमली सड़क मार्ग पर जारी था पोल का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
एक निजी कंपनी के कामगारों ने स्वीकृति की आड़ में दूसरे सड़क मार्गों पर भी ओएफसी के लिए पोल गाड़ दिए। कंपनी प्रबंधन की ओर से मनमर्जी से किए जा रहे कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया। लोक निर्माण विभाग को सड़क के किनारे पोल गाड़ने की भनक लगते ही निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक लगा दी। विभाग ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को पहले सड़क किनारे निर्माण के लिए स्वीकृति मांगी है। इसके बाद ही पोल व अन्य कार्यों को जारी रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार रेणुका-पांवटा वाया तिरमली सड़क पर जीओ कंपनी की ओर से पोल लगाने के कार्य को रुकवाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने कंपनी के प्रबंधकों को फटकार लगाने के साथ ही काम को रोकने के निर्देश जारी किए।
बताया जा रहा है कि जीओ कंपनी के पास कालाअंब से लेकर नौहराधार तक की सड़क पर पोल लगाने की स्वीकृति थी लेकिन कंपनी के प्रबंधकों ने उसी स्वीकृति की आड़ में बिरला मार्ग व जलाल पुल पर भी पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही लोक निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्य रुकवा दिया। साथ ही कंपनी के प्रबंधकों को कड़ी फटकार भी लगाई। कंपनी की निर्माण सामग्री जलाल पुल पर ही बिखरी पड़ी है। वहीं कामगार भी सामग्री सड़क पर ही छोड़ कर चंपत हो गए हैं। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नितिश शर्मा ने बताया कि कंपनी के पास जलाल पुल व तिरमली सड़क मार्ग पर काम करने की कोई स्वीकृति नहीं थी। कंपनी अपनी मनमर्जी से ही इस कार्य को अंजाम दे रही थी। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रबंधक को इस मार्ग पर पोल आदि लगाने के कार्य को लेकर स्वीकृति लेने के लिए कहा गया है। स्वीकृति मिलने तक काम को बंद रखा जाएगा।
--------योगेंद्र अग्रवाल, हितेश