{"_id":"5a81a4224f1c1ba5268b9bf2","slug":"171518445602-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम पर फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम पर फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा रामपुरघाट वैली में अवैध कटान के दौरान छापेमारी को गई वन विभाग की टीम को देख हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पहली गिरफ्तारी के बाद अवैध कटान से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना अब प्रबल हो गई है।
गौरतलब है कि छह फरवरी को रामपुरघाट के जंगल में अवैध कटान हो रहा था। मौके पर वन विभाग की टीम गई तो हवाई फायरिंग कर वन काटुए फरार हो गए। छापेमारी के दौरान आरक्षित वन क्षेत्र से 26 खैर के पेड़ काटे पाए गए। लकड़ी से लदा एक ट्रक भी विभाग ने जब्त कर दिया था। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लगभग पांच लाख रुपये थी। इस मामले में थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान की टीम ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पल्होड़ी क्षेत्र का है। अदालत से आरोपी को पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी ने हरियाणा के फाइनेंसर से ट्रक खरीदा था। वन विभाग की टीम पर फायरिंग मामले में करीब एक दर्जन से अधिक आरोपी शामिल थे। अब इस मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीदें हैं जिससे अन्य आरोपियों तक भी पुलिस टीम पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रामपुरघाट वैली में अवैध कटान मामले में हिमाचल के पल्होड़ी निवासी ट्रक मालिक जमील को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने हरियाणा के एक फाइनेंसर से ट्रक खरीदा था। आरोपी ट्रक मालिक को अदालत से पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले के अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।
ं