फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सतौन में स्वच्छता अभियान के सभी दावे हवा हवाई

सतौन में स्वच्छता अभियान के सभी दावे हवा हवाई

Fri, 02 Feb 2018 08:08 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
सतौन में स्वच्छता अभियान के सभी दावे हवा हवाई

विज्ञापन
सतौन में स्वच्छता अभियान के सभी दावे हवा हवाई
चारों तरफ कूड़े और कचरे का साम्राज्य, बढ़ी परेशानी
बस स्टैंड पर न शौचालय की व्यवस्था, न कूड़ा संयंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र सतौन में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। बेहतर साफ-सफाई के सारे दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। सतौन को चकाचक रखने में न पंचायत कोई योगदान दे रही है और न ही प्रशासन की नजर है। लिहाजा, गंदगी जहां तहां पड़ी पर्यावरण के लिए भी खतरा बनी हुई है। बस स्टैंड परिसर की हालत तो ऐसी है कि राहगीरों का स्वागत भी मुख्य गेट पर गंदगी से ही होता है।
सतौन बस स्टैंड शिलाई क्षेत्र का भी प्रवेश द्वार है। सतौन पंचायत में भी प्रवेश यहीं से होता है लेकिन यहां पर बस स्टैंड के साथ वन विभाग के क्षेत्र में इस कदर कूड़ा बिखरा पड़ा है, मानो कई सालों से यहां सफाई ही नहीं की गई हो।
विज्ञापन

सतौन पंचायत एक दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु भी माना जाता है। रोजाना सैकड़ों मुसाफिर यहां से होकर गुजरते हैं मगर बस स्टैंड पर न शौचालय की कोई व्यवस्था है और न ही कोई कूड़ा संयंत्र यहां पर बना है। जबकि, पूर्व में बीडीसी उपाध्यक्ष ने बस स्टैंड के पास 2 कूड़ेदान बनाए थे जो अब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उसके बाद पंचायत ने यहां पर फैल रही गंदगी के बारे में कभी भी विचार विमर्श नहीं किया। सफाई अभियान सतौन में जरूर चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सफाई अभियान भी साफ सुथरी गलियों तक ही सीमित रहे। प्रवेश द्वार पर कभी भी सफाई अभियान नहीं चलाया गया है। बस स्टैंड पर एक दर्जन से ज्यादा अवैध खोखे बने हैं, जो सब्जी और अन्य कारोबार कर रहे हैं।
बस स्टैंड के आसपास के दुकानदार और खोखे वाले अपने सामने सफाई कर कूड़ा वहीं फेंक रहे हैं। मामूली सी हवा चलने पर ये कूड़ा आसपास की आबादी में उड़ रहा है। पंचायत ने आज तक इन्हें कोई ऐसी सूचना भी जारी नहीं की कि कूड़े को एक जगह डाला जाए। अब आलम ये हो गया है कि बस स्टैंड पर बदबू बहुत ज्यादा हो चुकी है। अगर, हल्की हवा चलें तो सारा कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है।

उधर, सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान ने बताया कि सभी दुकानदारों के साथ बैठ कर इस विषय पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। जो दुकानदार गंदगी फैलाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
---------------राजपाल, हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed