{"_id":"5a44e7da4f1c1bcf6d8b69cb","slug":"171514465242-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश कश्यप को सीपीएस बनाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश कश्यप को सीपीएस बनाने की मांग तेज
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद भाजपा मंडल ने कांग्रेस के दिग्गज गंगूराम मुसाफिर को लगातार दूसरी बार पटकनी देने वाले भाजपा नेता सुरेश कश्यप को सीपीएस बनाने की मांग की है। इसको लेकर भाजपा मंडल की एक आपात बैठक सराहां में हुई। बैठक में प्रदेश की सियासत पर गहन चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने पच्छाद सीट पर भाजपा का फूल खिलाने वाले युवा नेता सुरेश कश्यप को सीपीएस बनाने का प्रस्ताव पारित किया, जिसेे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा गया। प्रस्ताव में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता गंगूराम मुसाफिर ने लगातार सात बार जीत दर्ज की थी। उन्हें भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने लगातार दो बार पटकनी दी है। ऐसे में उनको सीपीएस बनाया जाना बेहद जरूरी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे पूर्व हुए प्रदेश के विस चुनावों में एक जनसभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेता राजनाथ ने क्षेत्र की जनता से वायदा किया था कि यदि वह सुरेश कश्यप को जिताते हैं तो उन्हें मंत्रिमंडल में लिया जाएगा। लेकिन, दुर्भाग्य से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। जबकि क्षेत्र की जनता ने सुरेश कश्यप को विजयी बनाया था।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी, मंडल महामंत्री अनूप शर्मा, तारा दत्त शर्मा, ललिता शर्मा, सुशील शर्मा, सुरेंद्र नेहरू, शिव कुमार गुप्ता, बलविंदर सिंह, नरेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, तेजवीर शर्मा, करण शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन