फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खट्टी-मीठी यादों के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला संपन्न

खट्टी-मीठी यादों के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला संपन्न

Sun, 05 Nov 2017 06:32 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
खट्टी-मीठी यादों के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला संपन्न
RENUKAJI
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
कुछ खट्टी कुछ मीठी यादों को समेटे अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले के संपन्न होते ही जिला प्रशासन व रेणुका विकास बोर्ड ने चेन की सांस ली। चुनावों की व्यस्तता के बावजूद भी इस वर्ष मेले में व्यवस्थाओं को जुटाने व मेलार्थियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी थी जिसकी सराहना राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी की।


मेले के दौरान जहां स्थानीय जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के करीब 300 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मेलार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं प्रदेश की लोक संस्कृति से भी दर्शकों को रूबरू करवाया। क्षेत्र व पड़ोसी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने देवताओं के नजदीक से दर्शन पाने का लाभ भी प्राप्त किया।
विज्ञापन



मेले में कलाकारों के रहन-सहन व भोजन आदि की भी बेहतर व्यवस्था के चलते प्रशासन की प्रशंसा हुई। मेले के दौरान मैस की व्यवस्था हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक बेहतर पाई गई जिसका ठेका नाहन के ज्वाला टैंट हाऊस को दिया गया था। कुल मिलाकर मेले में दुकानदारों का कारोबार भी अच्छा रहा लेकिन अकेले दुकानदारों से ही मेला प्रशासन ने 45 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की जो हर वर्ष की तुलना में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में बढ़ती वाहनों की तादाद के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई जिसको लेकर पुलिस विभाग के सारे दावे खोखले साबित हुए। वहीं गिरिनदी पर अस्थायी पुल का निर्माण न होना भी जिला प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया। मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। हालांकि मेला बाजार में अभी भी खरीददारी का जोर बना हुआ है। लोग अपनी पसंदीदा वस्तुओं को खरीदने का लुत्फ उठा रहे हैं जिसको लेकर मेला बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed