{"_id":"59fdcbc74f1c1bce408b49f8","slug":"171509804999-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई में 150 पेटी शराब बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई में 150 पेटी शराब बरामद
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बरामद शराब
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)।
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर शुक्रवार रात चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ते की टीम ने टिटियाणा के समीप शराब से भरी पिकअप को दबोचा। चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ते और पुलिस ने सांझे तौर पर यह कार्रवाई की।
सूत्र बताते हैं कि चुनाव के चलते शराब की यह खेप पहुंच रही थी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को शिल्ला गांव के समीप टिटियाणा कैंची के समीप चुनावी उड़नदस्ते ने पांवटा की ओर से शिलाई आ रही पिकअप (एचपी 17 डी 2514) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पिकअप में 50 पेटी (1800 बोतलें) शराब मिली। वाहन चालक से जब टीम ने दस्तावेज मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। चालक मनोहर सिंह पुत्र जोधसिंह निहालगढ़ पांवटा-साहिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में120 पेटी देसी, 20 पेटी अंग्रेजी तथा 10 पेटी बियर की बरामद हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शिलाई दुलोराम ने बताया कि चालक के विरुद्ध आबकारी एवं काराधान अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।