फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   171 road closed in sirmaur distric due to rain and landslides

Sirmour News: जिले में 171 सड़कें बंद, 473 ट्रांसफार्मर और 162 पानी-सिंचाई योजनाएं प्रभावित

Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
171 road closed in sirmaur distric due to rain and landslides
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बिरोजा फैक्टरी के समीप चट्टान गिरने से धवस्त हुई वर्षा शालिका। संवाद
जिले में 171 सड़कें बंद, 473 ट्रांसफार्मर और 162 पानी-सिंचाई योजनाएं प्रभावित
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से सिरमौर जिले में कहीं मकान ढहे तो कहीं गोशालाएं, दहशत में लोग
अब तक जिले में 44.56 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मूसलाधार बारिश का तांडव सोमवार को भी जारी रहा। कहीं सड़कों का नामोनिशान मिट गया तो कहीं कच्चे और पक्के मकान ढह गए। पिछले चार दिन से जारी बारिश से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। अब तक जिले में 44.56 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

सोमवार को जिले में 171 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा नाहन-कुमारहट्टी एनएच और पांवटा-शिलाई एनएच जगह-जगह बंद हो गया।

वहीं, जिले के सैकड़ों गांवों में बिजली गुल होने से ब्लैक आउट छा गया है। जिले में सोमवार को 473 ट्रांसफार्मर और जलशक्ति विभाग की 162 पानी और सिंचाई की योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार को नाहन में 20, पांवटा साहिब में 10, शिलाई में 58, संगड़ाह में 31, राजगढ़ में 27 और सराहां में 25 सड़कें बंद रहीं। इसके साथ -साथ नाहन मंडल में 166, पांवटा साहिब में 204 और राजगढ़ मंडल में 103 ट्रांसफार्मर ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के नौहराधार मंडल की 70, राजगढ़ की 38, शिलाई की 36, पांवटा साहिब की 8 और नाहन की 10 योजनाएं प्रभावित होने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।
जिले में जगह-जगह कच्चे पक्के मकान गिरने से 6,65,000 का नुकसान हुआ। इसमें तिरमली के पूरण सिंह का कच्चा मकान, भोग कड़याना के प्रेम सिंह का कच्चा मकान, हरिपुरधार के मेहल के जगत सिंह और अनिल शर्मा का पक्का मकान, बंबवाड़ की सीमा देवी का डंगा और सोड़ा ध्याड़ी (नारग) के पूर्ण देव का डंगा गिरने से भारी नुकसान हुआ। वहीं, शिलाई के डाहर के बस्तीराम की रसोई गिरने से भारी क्षति हुई है।

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनोग के समीप वर्षाशालिका पर चट्टान गिर गई। जबकि नाहन के गुन्नूघाट बाजार में एक पुरानी दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नाहन के चीड़ावाली में शिलाई के लाल सिंह एक कार पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है।

...

भूस्खलन से चपेट में आए मकान, दो मवेशी मरे
संगड़ाह। पालर और भवाई पंचायत में विधवा महिलाओं के रिहायशी मकान भी भूस्खलन की चपेट में आए। लाना पालर पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि अनुसूचित जाति की महिला कुंता देवी का रिहायशी मकान मलबे की चपेट में आने से उनका परिवार पड़ोसियों के घर में शरण लेकर रह रहा है। भवाई की रूकमणी के मकान की सुरक्षा दीवार गिरने से उसके मकान को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, बाबूराम ग्राम सांगना का मकान, ग्राम गताधार की दीपो देवी के घर के आगे बनीं दीवार ढह गई। गनोग गांव में पृथ्वी सिंह की पशुशाला पर भारी मलबा गिरने से एक गाय और लगनू गांव में अमरा देवी की पशुशाला गिरने से उसमें बंधी गाय दबकर मर गई।

...

झोंपड़ी से सुरक्षित निकाले 10 लोग

राजगढ़। गिरि नदी के साथ झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे 10 लोगों को पुलिस प्रशासन ने वहां से सुरक्षित निकाल कर स्थानीय लोगों के मकान में ठहरा दिया है। डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि गिरिपुल के साथ गिरि नदी के साथ झुग्गी बनाकर रह रहे काला, रामकरण, अंगूरी, लौटेराम, ममता, संतरों, राजबाला, रामदयाल को वहां से निकालकर गिरिपुल में सुरजन व धर्म

सिंह के मकानों में सुरक्षित ठहराया गया है। ये लोग कालका व कुछ माजरा के रहने वाले हैं।

...

तीसरे दिन भी बहाल नहीं बिजली

विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग व छोगटाली के करीब एक दर्जन गांव में तीसरे दिन भी बिजली बहाल न होने खफा लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। विद्युत मंडल राजगढ़ के समीप सड़क मार्ग से मात्र 18 किलोमीटर दूर दोनों पंचायतों के एक दर्जन गांवों की लगभग 4,000 की जनसंख्या को पिछले काफी महीनों से बिजली की आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश में इन पंचायतों में बिजली बाधित है।

...

बेड़ोन गांव को खतरा

ददाहू। गिरि नदी के उफान पर होने से बेडोन गांव के रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया है। गिरि नदी का रुख भी बेडोन ग्राम की ओर काफी बढ़ रहा है। इससे नदी किनारे बसे बेडोन गांव के रियासी मकानों पर खतरा मंडरा गया है।
--

कच्ची ढांक में धंसी सड़क, 250 गांवों का संपर्क टूटा

सतौन। शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कच्ची ढांक के समीप 200 मीटर सड़क 50 फीट नीचे धंसने से शिलाई विधानसभा क्षेत्र और शिलाई जिले के लगभग 250 गांव का संपर्क पांवटा से टूट चुका है। सतौन से वैकल्पिक सड़क के तौर पर भटरोग और मालगी सड़क को खोला जा रहा है।

कच्ची ढांक से पैदल चलने के लिए भी रास्ते की सुविधा नहीं है। तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा ने बताया कि सड़क खोलने के लिए एनएच विभाग के अधिकारी को आदेश दे दिए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed