फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   1700 rupees fine to shopkeeper in dadhau

ददाहू में तीन दुकानदारों से वसूला 1700 रुपये जुर्माना

Mon, 03 May 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
1700 rupees fine to shopkeeper in dadhau
ददाहू (सिरमौर)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को ददाहू बाजार का औचक निरीक्षण किया। टीम ने करीब दर्जन भर दुकानों की जांच की। इस दौरान तीन दुकानदारों के चालान करके उनसे 1700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। यह दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का सरेआम प्रयोग करते पाए गए।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों विशेष कर फल और सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब दर्जनभर दुकानों में छापा डाला गया। इनमें फल, सब्जी एवं करियाना आदि की दुकानों में मूल्य सूची लगाने एवं पॉलिथीन आदि का प्रयोग न करने की हिदायतें दी गईं। जबकि तीन दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने पर उनसे 1700 रुपये जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पिंकी जिंटा ने बताया कि फल एवं सब्जियों के मनमाने और बढ़ते दामों को लेकर उन्हें निरंतर शिकायतें मिल रही हैं जिसको लेकर विभाग ने इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई है। इस दौरान दुकानदारों को कड़ी हिदायत दिए जाने के साथ ही उन्हें पॉलीथिन का प्रयोग न करने एवं निर्धारित मुनाफे पर ही फल और सब्जियों को बेचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed