फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कारोबारियों के लिए फीका रहा होला मोहल्ला मेला

कारोबारियों के लिए फीका रहा होला मोहल्ला मेला

Mon, 01 Apr 2019 11:14 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कारोबारियों के लिए फीका रहा होला मोहल्ला मेला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐेतिहासिक होला मोहल्ला मेला पांवटा साहिब में विभिन्न राज्यों से कारोबार को पहुंचे लोग इस बार मायूस हैं। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा से पहुंचे कारोबारियों का कहना है कि इस बार भी धंधा मंदा रहा। जितनी उम्मीद थी, उतना कारोबार नहीं हो सका। उस पर प्लॉट महंगे मिले। अगली बार से पहले की तरह नगर परिषद खुद प्लॉटों का आवंटन करे। ठेकेदार को ठेका देने से रेटों में मनमानी ज्यादा रहती है।

हल्द्वानी से पहुंचे देवेंद्र सिंह ने कहा कि हर वर्ष रेडीमेड कपड़े का कारोबार करते हैं। इस बार काफी मेला मंदा रहा है। उम्मीदों से काफी कम व्यापार हुआ। काशीपुर निवासी आसिफ मोहम्मद पर्दे की दुकान मेले में सजाते हैं। उनका कहना है कि अपनी लागत वसूल पाने में भी दिक्कतें आईं। पांच वर्षों से मेले में आ रहे हैं। इस बार सबसे मंदा रहा है। कपड़ों का कारोबार करने पांवटा मेले में पहुंचे मुरादाबाद के व्यापारी अनवर अली का कहना है कि पिछली बार से काफी कम व्यापार हुआ है। प्लॉटों के रेट ठेकेदार ज्यादा वसूलते हैं। पिछले साल साढ़े 4 हजार में मिले प्लॉट के इस बार 10 हजार मांग जा रहे थे। मीडिया में मुद्दा उठने के बाद ही कुछ रेट कम किए गए। यूपी सहारनपुर निवासी मोहम्मद शाहिद ने कहा कि बर्तनों की दुकान पिछले कई वर्षों से पांवटा मेले में करते हैं। पिछली बार 8 हजार के दो प्लॉट मिले थे। उसी साइज के प्लॉटों का इस बार ठेकेदार ने 15 हजार वसूला है। मीडिया में खबरों के बाद 2 हजार राशि कम कर दी गई। छुटमल पुर से पहुंचे मुकेश कुमार क्रॉकरी की दुकान सजाते हैं। मुकेश का कहना है कि इस बार मेले में व्यापार से काफी मायूस हैं। इस बार मंदी के चलते स्टॉक पड़ा हुआ ही रहा। वहीं, मुरादाबाद के व्यापारी मोहम्मद इरफान ने कहा कि पिछली बार 4500 का प्लॉट मिला था। उतना ही प्लॉट इस बार 12 हजार में मिला है। ठेकेदारी प्रथा बंद होनी चाहिए। गन्ने के रस की दुकान करने वाले विकासनगर उत्तराखंड के रमेश कुमार ने कहा कि पिछली बार से मेले की आय आधे से भी कम रही है। यूपी के लखनऊ निवासी जाकिर हुसैन ने कहा कि सौंदर्य प्रसाधन और गिफ्ट सामग्री का इस बार व्यापार 65 फीसदी तक ही सिमट गया। उधर, पांवटा नगर परिषद कमेटी के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं इस बार कमेटी की बैठक में भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed