फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सरिमौर में 560 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

सरिमौर में 560 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

Mon, 11 Mar 2019 07:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सरिमौर में 560 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सिरमौर प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता की अनुपालना और निष्पक्ष चुनाव करवाने के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में कुल 560 पोलिंग बूथों पर मतदान किया जाएगा। इसके लिए 2240 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। उपायुक्त ललित जैन ने पत्रकार वार्ता में चुनाव से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर एसपी अजय कृष्ण शर्मा भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3,59,758 मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,88,680 पुरुष, जबकि 1,71,077 महिला मतदाता शामिल हैं। अभी तक करीब 13 हजार नए मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है। जबकि, अंतिम तिथि तक नए मतदाताओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है। 560 में से 105 संवेदनशील, जबकि 47 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। डीसी ने बताया कि इस बार के चुनाव में 55 पोलिंग बूथों की लाइव बेवकास्टिंग होगी। इनमें पच्छाद के 11, नाहन के 12, श्री रेणुका जी के 12, पांवटा साहिब और शिलाई के दस-दस पोलिंग बूथ शामिल हैं। कुल 40 महिला पोलिंग बूथ भी स्थापित होंगे। यहां चुनाव के दौरान सिर्फ महिला कर्मचारी ही सेवाएं देंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ-आठ ऐसे बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 55 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए जाएंगे, जो विभिन्न पोलिंग बूथों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चुनाव खर्चे पर नजर रखने के लिए भी विशेष कमेटी का गठन किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त की निगरानी में यह कमेटी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट मशीनें कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए जिला संपर्क केंद्र बनाया जाएगा, जबकि 1450 नंबर पर वोटर हेल्प लाइन की सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जीपीएस से लैस 15 फ्लाइंग टीमें बनाईं
उपायुक्त ने कहा कि जिले में चुनावों की निगरानी के लिए 15 फ्लाइंग टीमें भी बनाई गई हैं। ये टीमें मंगलवार से ही अपना कार्य शुरू कर देंगी। जीपीएस सिस्टम से जुड़ी इस टीम के पास कैमरे भी रहेंगे, जिससे आचार संहिता के उल्लंघन, चुनाव खर्चों आदि के सबूत भी मिल पाएंगे। पेड न्यूज पर रोक के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा
एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। राज्य की सीमाओं से सटे 13 चेक प्वाइंट पर कड़ा पहरा बिठा दिया गया है। इनमें पांवटा में तीन, कालाअंब में पांच, माजरा में एक, शिलाई में दो, पच्छाद में दो प्वाइंट पर कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए जाएंगे। चुनाव में करीब आठ सौ पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed