{"_id":"5c337f4bbdec2231d561bc4f","slug":"161546878795-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू लांग मैं लाची...गीत पर झूम उठे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू लांग मैं लाची...गीत पर झूम उठे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तू लांग वे मैं लाइची’ गीत पर विद्यार्थियों ने लगाए ठुमके
भांगानी स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर बच्चों ने बटोरी तालियां
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांगानी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समा बांधा। समारोह में स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तू लांग वे मैं लाइची पंजाबी गीत पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। प्रधानाचार्य गोरख नाथ ने वर्ष भर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। दीप राम शर्मा ने मंच का संचालन किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि कल्याण सिंह ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। इनमें विशाल कुमार, योगिता, रिया, मीनाक्षी, शाहबाज, सौरभ, रितु चौधरी, यूनुस और कुसुम बाला विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भंगड़ा, सिरमौरी नाटी और स्वागत गीत सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, ग्राम पंचायत उपप्रधान पृथ्वी चंद, गुलाब सिंह, जगबीर सिंह, गुरमीत सिंह, अनीता ठाकुर, अर्चना, दीपा राम शर्मा, ऊषा देवी, नरेश कुमार और मधुबाला समेत अभिभावक और स्कूल स्टॉफ सदस्य मौजूद रहा।