फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वन कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट

वन कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट

Thu, 03 Jan 2019 10:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
वन कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग के माजरा क्षेत्र वन कर्मियों ने पल्होड़ी के कुछ ग्रामीणों के खिलाफ अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। कब्रिस्तान मार्ग पर तारबाड़ लगाने से वन कर्मियों के आवास का मार्ग बंद हो गया है। इसकी वजह से यह विवाद गहराया। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। माजरा वन रक्षक बीट माजरा वन परिक्षेत्र ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि 2 जनवरी को वन खंड अधिकारी माजरा राजकुमार, वन रक्षक विक्रम सिंह, माली नरेंद्र मोहन, वन निगम के ठेकेदार यासीन अली और पल्होड़ी निवासी अजगर पल्होड़ी सुंकरो के सरकारी क्वार्टर में बैठे थे। देर शाम ग्राम पलहोड़ी निवासी जाहिद अली और नूर अहमद पुत्र स्वर्गीय बरकत इनके सरकारी क्वार्टर में पहुंचे। इनके साथ कुछ अन्य लोगों ने कब्रिस्तान के लिए तारबाड़ में सरकारी क्वार्टर के साथ लगती जमीन को बंद कर दिया था, जिससे इसके क्वार्टर का रास्ता भी बंद हो गया। वन कर्मियों के आग्रह पर भी रास्ता नहीं खोला गया। वन कर्मियों ने जब अपने क्वार्टर के लिए रास्ता खोलना के प्रयास किए तो आरोपियों ने सरकारी क्वार्टर में आकर अभद्र व्यवहार और झगड़ना शुरू कर दिया। वन खंड अधिकारी ने बीच बचाव कर किसी तरह से आरोपियों से छुड़वाया। उधर, एसएचओ माजरा पुलिस थाना एमएस चौहान ने कहा कि वन कर्मियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-451, 323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed