{"_id":"5bad0b5c867a557eaa4de5c5","slug":"161538067292-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर पर दूर होगी श्रद्वालुओं की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर पर दूर होगी श्रद्वालुओं की दिक्कतें
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बैरियर पर दूर होंगी श्रद्धालुओं की दिक्कतें
यमुना बैरियर टोल बूथ पर दिखाया डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के पांवटा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कतों को कम करने के विकल्प तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एनएच प्राधिकरण और व्यापार मंडल पांवटा की टीम ने मिलकर गोविंदघाट बैरियर के टोल बूथ पर डबल लाइन पर्ची का डेमो भी किया। पांवटा यमुना पुल पर व्यापार मंडल तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिशासी अभियंता, आबकारी विभाग अधिकारी और पुलिस टीम ने मिल कर टोल बैरियर ठेकेदार और तैनात कर्मचारियों से यमुना पुल पर जाम की समस्या से अवगत करवाया। व्यापार मंडल ने टोल बैरियर को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग प्रशासन को भेजी थी। ठेकेदार ने इसमें कोर्ट से स्टे लिया है। संयुक्त टीम ने टोल बूथ में दोनों तरफ पर्ची कटने का डेमोस्ट्रेशन भी दिखाया। इसका मकसद जाम कम करने और श्रद्धालुओं को सुविधा देना रहा। यहां शाम के समय जाम की समस्या रहती है। कई बार पुलिस यातायात कर्मी पर्यटकों के चालान काटते हैं, जिसके कारण कई पर्यटक-श्रद्धालु भी चंडीगढ़ से वाया अंबाला-यमुनानगर-रुड़की होकर उत्तराखंड जाने लगे हैं। व्यापार मंडल प्रधान अनिंद्र सिंह नौटी ने कहा कि पर्यटन कारोबार पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कम से कम दिक्कतें होनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व नप कमेटी पांवटा के अध्यक्ष संजय सिंघल, जोगिंदर सिंह कथूरिया, एकांत गर्ग व संदीप समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।