{"_id":"5babbedb867a557ff666be18","slug":"161537982171-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से पहले प्रशासन सतर्क, दवाइयां उपलब्ध कराने को की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से पहले प्रशासन सतर्क, दवाइयां उपलब्ध कराने को की तैयारी
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
केमिस्टों की हड़ताल से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर
नाहन(सिरमौर)। केमिस्ट संघ की 28 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई की दुकान, अमृत फार्मेसी की दुकान तथा अस्पताल के सरकारी काउंटर और पावंटा साहिब में अस्पताल के सरकारी काउंटर तथा आरकेएस की दुकान पर जबकि जिला के पेरिफेरल संस्थान जिनमें सिविल अस्पताल राजगढ़, सराहां तथा ददाहू के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सरकारी काउंटर पर दवाइयां उपलब्ध होंगी।
उपायुक्त ने बताया कि केमिस्ट संघ जिला सिरमौर ने आश्वासन दिया है कि यदि किसी स्थान पर आपातकालीन दवाइयों की जरूरत पड़ती है तो उस स्थिति में केमिस्ट की दुकान से दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों को इस स्थिति से निपटने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।