फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रावमापा कमरऊ ने जीता आल राउंड बेस्ट का खिताब

रावमापा कमरऊ ने जीता आल राउंड बेस्ट का खिताब

Tue, 04 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
रावमापा कमरऊ ने जीता आल राउंड बेस्ट का खिताब
कमरऊ स्कूल ने जीता ऑलराउंड बेस्ट का खिताब
विज्ञापन

सतौन में अंडर-19 वर्ग की खेल प्रतियोगिता का समापन
18 स्कूलों की 259 छात्राओं ने खेलकूद में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। इसमें रावमापा कमरऊ को ऑलराउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह में सतौन पंचायत की प्रधान रजनीश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, उपप्रधान रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। खेलकूद प्रतियोगिता में 18 स्कूलों की करीब 259 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।

अंतिम दिन खेले गए मैचों के परिणामों में खो-खो प्रतियोगिता में सतौन ने कमरऊ को 9-6 से हराकर ट्रॉफी हासिल की। वॉलीबाल में नघेता ने कोडगा को 3-1 से, कबड्डी में सतौन ने गोरखुवाला को 23-19 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बैडमिंटन में कमरऊ ने ट्रॉफी जीती। योग में कमरऊ ने मानपुर देवड़ा को हराकर ट्रॉफी जीती। डेक्लामेशन में सतौन की अमीषा प्रथम, भंगानी की हिमानी द्वितीय स्थान पर रहीं। एकल सांग में गोरखुवाला की पूनम पहले, अंबोया की कृति चौहान दूसरे स्थान पर रही। समूहगान में अंबोया ने ट्रॉफी हासिल की। लोकनृत्य में अंबोया पहले, जबकि कांटी मशवा दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रेम चौहान, प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, अनिल नागवाल, अजय शर्मा, प्रताप चौहान, राम लाल, मदन चौहान सहित सभी स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed