{"_id":"5b1557394f1c1bf46e8b6112","slug":"161528125241-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को पछाड़ नीट परीक्षा में छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को पछाड़ नीट परीक्षा में छात्राओं का दबदबा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नीट परीक्षा में जिला सिरमौर के छात्रों का दबदबा रहा। शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों से छात्रों ने नीट परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सिरमौर का नाम चमकाया। इस परीक्षा में जिला सिरमौर की छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ कर अपना दबदबा कायम रखा। कॅरिअर अकादमी नाहन के 20 छात्रों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि, बीआरसी इंस्टीट्यूट के 16 छात्रों ने भी इस परीक्षा को पास किया है। कॅरिअर अकादमी की तमन्ना शर्मा ने 488 अंक, खुशाली ने 354 अंक हासिल किए। दोनों छात्राएं एमबीबीएस बनेंगी।
वहीं, बीआरसी इंस्टीट्यूट के जैनब बेग ने 431, पूर्णिमा ने 413, साक्षी गुप्ता ने 417, बलप्रीत सिंह खालसा ने 441, रितिक ठाकुर 372, शबनम मेहता ने 237, सोनाली ठाकुर ने 157 अंक हासिल किए।
इसके अलावा इसी संस्थान की अंकिता, प्रीतिका, ईशा, कार्तिक, ज्योति, हिमानी, वैष्णवी, खुशबू व साक्षी आदि ने भी इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इस मौके पर संस्थानों में दिनभर बधाई देने का दौर चलता रहा। संस्थान प्रबंधकों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विज्ञापन
बाक्स--
बेहतरीन प्रदर्शन पर दी बधाई
उधर, कॅरिअर अकादमी के समन्वयक मनोज राठी ने बताया कि संस्थान के छात्रों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि तमन्ना व खुशाली ने कॅरिअर अकादमी स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की है। वहीं, बीआरसी के समन्वयक पवन कुमार ममगई ने बताया कि 16 छात्रों ने नाहन शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि छात्रों की कड़ी मेहनत के बूते यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।