फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़कें बनी नाला, ओलावृष्टि से फसलें तबाह

सड़कें बनी नाला, ओलावृष्टि से फसलें तबाह

Fri, 01 Jun 2018 11:43 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
सड़कें बनी नाला, ओलावृष्टि से फसलें तबाह
आंधी पानी का असर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार/ संगड़ाह/ राजगढ़ (सिरमौर)।
लंबे अरसे से प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को मौसम की करवट बदलने से राहत जरूर मिली है लेकिन मौसम का यह मिजाज किसानों पर भारी पड़ गया है। शुक्रवार दोपहर बाद सिरमौर जिले के कई इलाकों में जमकर मेघ बरसे। तूफानी हवाओं के साथ कहीं बारिश तो कहीं पर ओलावृष्टि हो गई। चंद घंटे के लिए हुई तेज बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। जबकि ओलावृष्टि ने टमाटर, सेब और गुटलीदार फलों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हरिपुरधार में ओलावृष्टि के बाद सफेद परत जम गई। इस वजह से सड़क पर कई वाहन फंस गए।
हरिपुरधार में करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरिपुरधार मंदिर मार्ग पर मानो बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। इस कारण इस मार्ग पर एक घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित हो गया। इलाके में बत्ती गुल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों व बागवानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से राजगढ़, हरिपुरधार और अन्य ऊंचे इलाकों में फ्रासवीन व गोभी की फसल नष्ट हो गई है। जबकि सेब आड़ू, नाशपाती, पलम और खुमानी को भी क्षति हुई है। राजगढ़ भुईरा, दाहन, नेहरपाब, दीदग, छोगटाली व पझौता रासुमंदर क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सेब व आडू के छोटे दाने 50 फीसदी से ज्यादा झड़ गए। उधर, नाहन में भी देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स--
गर्मी से राहत, रिचार्ज होंगे जल स्रोत
नाहन (सिरमौर)। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश से सूखे पेयजल स्रोतों के रिचार्ज होने की उम्मीद है। इससे पेयजल संकट से लोगों को कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। नाहन को सप्लाई होने वाले नेहरस्वार स्रोत के स्तर पर मामूली गिरावट आई है। बारिश से यह दूर हो पाएगी। जबकि जिले की अन्य योजनाओं को भी बारिश से बल मिलेगा।

--
बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल
राजगढ़ (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग के मंडल मुख्यालय राजगढ़ शहर में पानी की उचित निकासी न होने से यहां बारिश के दौरान पैदल चलना दूभर हो जाता है। शुक्रवार को बाद दोपहर हुई भारी बारिश के दौरान खैरी रोड से लेकर डाकघर तक सड़क पर ही सारा पानी बहता रहा। इसी दौरान स्कूलों में छुट्टी होने के कारण स्कूली बच्चे पानी व कीचड़ से सन गए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता वीके जोशी ने बताया कि दुकानदारों ने निकास नालियां बंद कर रखी हैं। इससे यह समस्या हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed