{"_id":"5ae48de04f1c1be2798b6b83","slug":"161524927968-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटी का महासम्मेलन पांवटा में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटी का महासम्मेलन पांवटा में आज
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में रविवार को हाटी महासम्मेलन होगा जिसमें हाटी समुदाय की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। लोक सांस्कृतिक दल राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई व कफोटा से लोग गायक व सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र कश्यप व विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान हाटी समिति की अपनी वेबसाइट लांच की जाएगी।
कार्यक्रम के आयोजक हाटी समिति पांवटा इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान, रामलाल शर्मा, अतर सिंह नेगी, रण सिंह चौहान व एसआर पुंडीर ने कहा कि कार्यक्रम में वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिला परिषद, बीडीसी सदस्य व पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद व महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहाकि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाटियों को एक मंच पर एकत्र करना व लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। संगड़ाह, राजगढ़, शिलाई व कफोटा समेत हाटी क्षेत्रों से कलाकार पहुंचेंगे।
इस मौके पर हाटी की वेबसाइट जारी होगी। इस दौरान हाटी क्षेत्र के बाजगी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अतर सिंह नेगी, एसआर पुंडीर, रण सिंह चौहान व रामलाल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।