फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा नाहन : सैजल

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा नाहन : सैजल

Sun, 15 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा नाहन : सैजल
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा है कि नाहन शहर की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा। शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है ताकि शहर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अंकित हो सके। सैजल नाहन के चौगान मैदान में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिकों को 13 सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। वर्तमान वित्त वर्ष में इस पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के उपरांत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
विज्ञापन

हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश के गठन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति बटन ऐप’ तथा महिलाओं के प्रति हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ‘गुड़िया हेल्पलाइन’ 1515 आरंभ की गई। प्रदेश में वन माफिया, खनन माफिया तथा ड्रग माफिया के विरुद्ध कढ़ाई से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन’ 1090 आरंभ की गई। मुख्यमंत्री लोक भवन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30 लाख रुपये की लागत से एक सामुदायिक भवन दो वर्षों में पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर जिला में 26 हजार 566 पात्र वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नाहन स्थित डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी, भाजपा प्रवक्ता राकेश गर्ग, उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी, एसपी रोहित मालपानी, एसडीएम विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed