{"_id":"5aad21c04f1c1bb1758b5eeb","slug":"161521295808-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमेडी फिल्म के कलाकारों ने रेणुका मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमेडी फिल्म के कलाकारों ने रेणुका मंदिर में टेका माथा
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
आगामी 23 मार्च को रिलीज होने जा रही हिंदी कॉमेडी फिल्म ‘शादी तेरी, बजाएंगे हम बैंड’ के कलाकारों ने शनिवार को रेणुकाजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने फिल्म का ट्रेलर भी लांच किया। फिल्म में अहम किरदार निभा रहे संजय शुक्ला ने बताया कि यह फिल्म एक साफ सुथरी हास्य फिल्म है जिसे युवा निश्चित तौर पर पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि यू-ट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 35 लाख देखकर पसंद कर चुके हैं। इस फिल्म के सभी गीतों को मशहूर गायक दिलेर मेहंदी ने गाया है। उन्होंने बताया कि 12 करोड़ से बनी इस फिल्म के निर्माता रोहित कुमार व संजीव कुमार हैं। जबकि गुरूप्रीत सौंड इसके निर्देशक हैं।
गुरूप्रीत ने फिल्म में अभिनय भी किया है। फिल्म में राधा भट्ट, अफरीन व श्रुति महेश्वरी ने नायिका तथा राहुल बग्गा, रोहित ठाकुर व दिलबाग सिंह ने नायक का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के चार गीत ‘यार दी बारात’, ‘गुगली गुगली’ और टाइटल गीत ‘शादी तेरी, बजाएंगे हम बैंड’ अभी से लोगों में लोकप्रिय हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में युवाओं को घर से बाहर रहकर मनमानी न करने, अभिभावकों को अंधेरे में न रखने का संदेश बड़ी खूबसूरती से दिया है। इस अवसर पर संजय शुक्ला, सुरेश कुमार, सुचैत मलिक, पवन व अन्य कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
---बाक्स
रेणुका में शूटिंग की अपार संभावना : शुक्ला
रेणुका घाटी में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। यहां का वातावरण भी फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त है। कई फिल्मों में किरदार निभा चुके संजय शुक्ला ने कहा कि वह मुंबई लौट कर इस बारे में निर्माताओं व निर्देशकों से इस जगह का जिक्र करेंगे ताकि यहां फिल्मों की शूटिंग हो सके।