फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में लोगों को सिखाई खुशनुमा जीवन जीने की कला

नाहन में लोगों को सिखाई खुशनुमा जीवन जीने की कला

Mon, 12 Mar 2018 11:02 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
नाहन में लोगों को सिखाई खुशनुमा जीवन जीने की कला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा ने नाहन में लोगों को खुशनुमा जीवन जीने की कला सिखाई। साथ ही जीवन से तनाव को दूर करने के तरीके भी सुझाए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र अमरपुर मोहल्ला में एक अध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुशनुमा जीवन जीने की कला विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जयपुर राजस्थान जोन की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। जबकि पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा तथा कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह वशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल रहीं।
इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों ने जाना कि किस प्रकार हम सकारात्मक सोच के तहत सकारात्मक ऊर्जा जन-जन को दे सकते हैं।
ब्रह्माकुमारी सुषमा ने कहा कि खुशी हमारी खुद की रचना है। आज हम भौतिक वस्तुओं में खुशी ढूंढते हैं लेकिन खुशी वस्तु, स्थिति में नहीं अपितु हमारी खुद की रचना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम खेत में जो बोएंगे, जैसा बोएंगे, जितना बोएंगे उतना ही प्राप्त करेंगे। वैसे ही हम जितना क्रम करेंगे, जैसा क्रम करेंगे वैसा ही हमें प्राप्त होगा।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी चंद्रकला बहन ने कहा कि हम 70 प्रतिशत लोग भूतकाल में जीते हैं। इसलिए हम भूत जैसे ही बन गए हैं। रमा बहन ने कहा कि जिस प्रकार दीया दूसरों को प्रकाश देता है। उसी प्रकार यदि हम चाहिए के स्थान पर देने की प्रवृति अपना लें तो स्वयं के साथ-साथ समाज व देश का भला भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा बहन ने कहा कि हम नाम, मान और शान के चक्कर में परेशान रहते हैं। यदि हम स्वमान में रहें तो अपने भीतर अधिक ऊर्जा और अधिक खुशी पैदा कर सकते हैं।
इस अध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन सभागार में मौजूद लोगों को योग करवा कर किया गया। इस मौके पर मनोरमा देवी, यादवेंद्र, राजीव, चेतन, नीरज, नीलम, शिवानी चौहान, नीटू, कुसुम, रानी, सोनिया, मधु, विमला, तनु, निकिता गुप्ता, प्रदीप सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed