{"_id":"5a423f3f4f1c1bcd6d8b63f7","slug":"161514291007-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना बढ़ेगी नाहन शहर की पेयजल भंडारण क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना बढ़ेगी नाहन शहर की पेयजल भंडारण क्षमता
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय भारद्वाज
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे शहर में अब पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी। शहर की पेयजल भंडारण क्षमता को दोगुना किया जा रहा है। शहर में लगभग 29 लाख लीटर क्षमता के छह नए पेयजल भंडारण टैंकों का निर्माण होगा जबकि लगभग पांच लाख लीटर की क्षमता वाले तीन अन्य पेयजल टैंक बनकर तैयार हो गए हैं। इससे शहर की पेयजल भंडारण क्षमता 34 लाख से बढ़कर लगभग 63 लाख लीटर हो जाएगी।
शहर की 60 हजार से अधिक की आबादी को मात्र 34 लाख लीटर पानी में ही गुजारा करना पड़ रहा है। विभाग ने शहर में पंपिंग की क्षमता बढ़ाई है। लिहाजा, अब शहर के अलग-अलग स्थानों पर पेयजल भंडारण टैंकों के निर्माण को तरजीह दी जा रही है। इस पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। वर्तमान में शहर में 13 टैंकों के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जा रही है। इन टैंकों की पेयजल भंडारण क्षमता लगभग 34 लाख लीटर है। जबकि इसे बढ़ाकर 63 लाख लीटर तक पहुंचाया जाना है।
विज्ञापन
कहां-कहां बनेंगे पेयजल टैंक
आईपीएच के अधिशासी अभियंता राजीव महाजन ने बस स्टैंड के समीप 3.50 लाख लीटर, विक्रम कैसल के समीप 65 हजार और एमसी ग्राउंड के समीप लगभग एक लाख लीटर की क्षमता वाले पेयजल टैंकों का निर्माण कर दिया है। जबकि डीसी निवास के समीप पांच लाख लीटर की क्षमता वाले दो अन्य टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा कोर्ट कांप्लेक्स के समीप तीन लाख लीटर का एक अन्य टैंक बनेगा। फायर फाइटिंग के लिए दो पेयजल टैंक बनाए जाने हैं। दोनों टैंकों की क्षमता 13 लाख लीटर (6.50 लाख लीटर का एक) होगी।
विज्ञापन
नहर स्वार योजना पर खर्च हुए साढ़े 8 करोड़
शहर की 105 साल पुरानी नहर स्वार पेयजल योजना पर साढ़े 8 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। इस योजना की पुरानी पाइप लाइन को बदल दिया है। जहां-जहां पानी की लीकेज थी वह बंद हो गई है। इससे योजना में 30 से 40 फीसदी पानी का इजाफा हुआ है। जबकि खैरी पेयजल योजना पर भी करीब 4.81 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से स्लाइडिंग जोन में क्षतिग्रस्त हुई पाइपों को बदला गया।