फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिंदल दौड़ में आगे, सुखराम भी चर्चा में

बिंदल दौड़ में आगे, सुखराम भी चर्चा में

Wed, 20 Dec 2017 07:37 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
बिंदल दौड़ में आगे, सुखराम भी चर्चा में

विज्ञापन
बिंदल दौड़ में आगे, सुखराम भी चर्चा में
पांवटा हलके से तीसरी बार जीते हैं चुनाव
जातीय समीकरण में कश्यप के नाम पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में तीन सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रुप में उभर कर सामने आई भाजपा में अब मंत्री पद के लिए भी जदोजहद शुरू हो गई है। पांचवीं बार विधायक बनें डॉ. राजीव बिंदल का सरकार में मंत्री बनना लगभग तय है लेकिन पांवटा में भारी मतों से जीतने वाले सुखराम चौधरी और पच्छाद के सुरेश कश्यप को लेकर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले वर्ष 2003 और 2007 में वह विधायक बने थे। 2007 में वह सीपीएस भी रहे। वर्तमान में उनके पास जिला भाजपा का दायित्व भी है। ऐसे में तीसरी बार विधायक बने सुख राम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। जबकि आरक्षित सीट पच्छाद में विजय हुई भाजपा के सुरेश कश्यप जातीय समीकरण के आधार पर सरकार का अहम हिस्सा बन सकते हैं लेकिन क्षेत्रीय संतुलन आड़े आ सकता है।
विज्ञापन

जिला में विधानसभा की कुल पांच सीटें हैं। भाजपा के तीन विधायक बने हैं। यहां आम चर्चा है कि मंत्री पद की दौड़ में डॉ. राजीव बिंदल सबसे आगे हैं लेकिन सुखराम को भी अहम जिम्मेवारी मिल सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई नेता कुछ कहने तो तैयार नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि अंदर खाते नेताओं ने मंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। बहरहाल, चंद दिनों के बाद इन तमाम चर्चा पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed