{"_id":"5a2bf0114f1c1b686a8b8728","slug":"161512828945-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सौहार्द बनाए रखें समुदाय : अजय सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सौहार्द बनाए रखें समुदाय : अजय सोलंकी
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला कांग्रेस कमेटी ने मेलियों गांव के एक धार्मिक स्थल में रखी धार्मिक पुस्तक को आग से जलाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस कार्य को अत्यंत निंदनीय करार देते हुए लोगों से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। इस मसले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कांग्रेस भवन नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने की।
बैठक में मेलियों क्षेत्र के धार्मिक स्थल में हुई वारदात पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस घटना को धार्मिक सौहार्द भंग करने की साजिश करार देते हुए पुलिस प्रशासन से इस घटना में संलिप्त लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि जिला में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी धार्मिक स्थल पर लगातार कई बार हमला किया गया।
छुटपुट घटनाओं को अंजाम देने के बाद 3 दिसंबर की रात को कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल पर रखी धार्मिक पुस्तकों को आग लगा दी, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह घटना को आपसी एकता में दरार पैदा करने की कोशिश है। सोलंकी ने कहा कि ऐसे नापाक लोगों की साजिश को पूरा नहीं होने देना है। सभी लोगों को आपसी सद्भाव बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
बैठक में पार्षद योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू, कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, हरप्रीत कौर, राकेश गर्ग, वीरेंद्र पासी, वीरेंद्र पाल, कांग्रेस कमेटी के सचिव महिपत सोलंकी, अनिल शर्मा उर्फ टिपू, मनीराम पुंडीर, सेवादल के जिलाध्यक्ष जबर सिंह चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमृत लाल गर्ग एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन से मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।