फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कैदियों में बढ़ी उच्च शिक्षा पाने की ललक

कैदियों में बढ़ी उच्च शिक्षा पाने की ललक

Wed, 18 Oct 2017 07:44 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
कैदियों में बढ़ी उच्च शिक्षा पाने की ललक
Demo Pic - फोटो : google

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के कैदियों में लगातार उच्च शिक्षा पाने की ललक बढ़ रही है। जमा दो के समकक्ष पढ़ाई करने के साथ-साथ कैदी स्नातक भी बन रहे हैं। खास बात यह है कि 18 साल से लेकर 45 साल की उम्र के कैदी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं। कैदियों में शिक्षा की ललक का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2014 में मात्र 23 कैदी ही शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। 2017 में इनका आंकड़ा बढ़कर 69 जा पहुंचा है।


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बीपीपी (बेचलर प्रेपेरेटरी प्रोग्राम) व बीडीपी (बेचलर डिग्री प्रोग्राम) के तहत विभिन्न कोर्सिज में जमा दो व स्नातक के समकक्ष शिक्षा हासिल की जा रही है। वर्तमान समय में बीपीपी में 56 व बीडीपी में 12 शिक्षार्थी अपना जीवन संवारने में लगे हैं। इनमें पांच महिला कैदी भी शामिल हैं। 8 कैदी बीए प्रथम सेमेस्टर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन



बीते मंगलवार को इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम के सिंह ने नाहन जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा ग्रहण कर रहे कैदियों का मार्गदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर जेल अधीक्षक जयगोपाल लोदटा के अलावा इग्नू सेंटर नाहन का स्टाफ भी उपस्थित रहा। जेल अधीक्षक जयगोपाल लोदटा ने बताया कि सुधारगृह में उच्च शिक्षा पाने वाले कैदियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस समय 69 कैदी इग्नू से विभिन्न कोर्स कर उच्च शिक्षा की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू के प्रशिक्षित स्टाफ से समय-समय पर कैदियों को मार्गदर्शन मिलता रहा है। लिहाजा, कैदियों में उच्च शिक्षा पाने का ललक बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बीपीपी व बीडीपी से कैदी जमा दो व स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं जो गर्व की बात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed