फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो लैब में टेस्ट किए तो ब्लड ग्रुप ही बदल गए

दो लैब में टेस्ट किए तो ब्लड ग्रुप ही बदल गए

Tue, 01 Aug 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
दो लैब में टेस्ट किए तो ब्लड ग्रुप ही बदल गए

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में लैब के ब्लड टेस्ट में लापरवाही से मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पांवटा व नाहन की लैब में एक मरीज की ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आपस में मेल नहीं खा रही। ब्लड और एचबी टेस्ट की रिपोर्ट अलग-अलग होने से मरीज असमंजस में है। लैब रिपोर्ट के अनुसार मरीज का उपचार करना जानलेवा साबित हो सकता था। इसकी शिकायत सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा को कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित जांच का आग्रह किया है। शिकायत सही पाए जाने पर लैब का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
कमरऊ निवासी चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि किसी एक जानकार ने फोन पर जानकारी दी कि बातामंडी क्षेत्र की एक महिला मरीज को पांवटा में रक्त की जरूरत है। मरीज के पारिवारिक मित्र सीएम माथुर ने बताया कि सिविल अस्पताल में महिला को भर्ती करवाया था। चिकित्सकों ने उसका ब्लड टेस्ट लिखा। पांवटा की एक निजी लैब में खून की जांच करवाई जिसमें ब्लड बी-नेगेटिव बताया गया तथा एचबी साढ़े तीन ग्राम रिपोर्ट में दर्शाया गया। पांवटा में अस्पताल में खून चढ़ाने की सुविधा नहीं थी। इसके चलते बीमार महिला को देर शाम नाहन रेफर कर दिया गया। नाहन अस्पताल में महिला का फिर से ब्लड सैंपल जांच करवाने को कहा गया। नाहन में डॉक्टर को पिछली लैब जांच रिपोर्ट भी दिखाई गई। दोनों ही लैब रिपोर्ट अलग-अलग देख कर चिकित्सक हैरान रह गए। महिला का ब्लड ग्रुप पांवटा की एक लैब में बी नेगेटिव तथा एचबी साढ़े 3 दर्शाया गया था। वहीं, नाहन लैब की रिपोर्ट अनुसार ब्लड ग्रुप को बी-पॉजीटिव दर्शाया गया। एचबी की मात्रा रिपोर्ट साढ़े 5 ग्राम फीसदी दर्शाई गई थी। गनीमत यह रही कि पांवटा से उपचार के लिए मरीज नाहन रेफर कर दी गई थी। गलत खून चढ़ने से मरीज की जान तक जा सकती थी।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ सिरमौर संजय शर्मा ने कहा कि इस तरह की शिकायत मिली है। इस तरह से किसी एक ही मरीज के ब्लड ग्रुप में बदलाव खतरनाक व जानलेवा साबित हो सकता है। मरीज का एचबी प्वाइंट में कम या ज्यादा हो भी सकता है। शिकायत मिलने पर मरीज की दोनों लैब कि रिपोर्ट प्रतियां मंगवाई जा रही हैं। लैब रिपोर्ट गलत पाई जाने पर उक्त लैब का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--दो लैब में टेस्ट किए तो ब्लड ग्रुप ही बदल गए
पांवटा में बी नेगेटिव, नाहन में बी पॉजीटिव हुआ ब्लड ग्रुप
पांवटा और नाहन लैब की ब्लड और एचबी रिपोर्ट में भारी अंतर
जानलेवा टेस्ट रिपोर्ट में लापरवाही, सीएमओ से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed