फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एक साथ चार अधिकारियों का तबादला

एक साथ चार अधिकारियों का तबादला

Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
एक साथ चार अधिकारियों का तबादला
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन में चल रही अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम से मचे हड़कंप के बीच नाहन में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। हालांकि, यह फेरबदल सरकार का रूटीन कार्य माना जा रहा है। लेकिन, सिरमौर जिले में अब तक का यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
विज्ञापन

यहां से एक साथ चार अधिकारियों का तबादला होने से अब प्रशासनिक गलियारों की फिजाएं बदली-बदली सी नजर आएंगी। जल्द ही नाहन में नए अधिकारियों के पदभार संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में बैठने वाले शीर्ष अधिकारियों में अब बदलाव हो गया है। डीसी से लेकर नीचे तक एक साथ चार अधिकारियों के तबादले हुए हैं। नाहन में यह आम चर्चा है कि आखिर एक साथ सभी अधिकारियों के तबादले क्यों हुए? थर्माकोल की पत्तलों पर प्रतिबंध लगने के बाद पत्तों से निर्मित पत्तलों को विकसित कर सैकड़ों महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और प्रशासनिक कार्यक्रमों में स्मृतिचिह्न की जगह इनाम में पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई मुहिम छेड़ने वाले उपायुक्त ललित जैन की जगह अब आरके पुरूथी सिरमौर के डीसी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ललित जैन सिरमौर में पवन ऊर्जा से संबंधित परियोजना लगाने पर भी काम कर रहे हैं। इसके लिए इन दिनों दिल्ली से दो सदस्यों की टीम भी यहां पहुंची है। जबकि एडीसी आदित्य नेगी का भी यहां से तबादला हुआ है। नाहन शहर के प्रशासन में इन दो शीर्ष अधिकारियों के साथ ही एसडीएम प्रदीप कुमार और एसीटूडीसी सुरेंद्र सिंह राठौर भी बदले गए हैं। अब नाहन में विवेक कुमार एसडीएम होंगे तो रामेश्वर दास एसीटूडीसी। बहरहाल, लोकसभा चुनाव के बाद हुआ यह फेरबदल भले ही सरकार का नियमित कार्य है। लेकिन, एक साथ सभी चार अधिकारियों के तबादले होने से नाहन में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed