फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हिस्सा लेगा मुस्लिम समाज

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हिस्सा लेगा मुस्लिम समाज

Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हिस्सा लेगा मुस्लिम समाज
नाहन (सिरमौर)। धार्मिक सद्भावना के प्रतीक नाहन शहर में सात जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में इस मर्तबा भी मुस्लिम समाज बढ़-चढ़कर भाग लेगा। शुक्रवार को आयोजित अंजुमन ईस्लामिया की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

पिछले कई साल से मुस्लिम लोग भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का हिस्सा बनते आ रहे हैं। अंजुमन ईस्लामिया के प्रधान याकूब बेग ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से जामा मस्जिद कच्चा तालाब के समीप रथयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की परंपरा यही सिखाती है कि धार्मिक सद्भावना को बरकरार रखा जाए। ताकि, पड़ोसी प्रदेशों में भी धार्मिक सद्भावना के साथ-साथ मानवता का शुभ संदेश पहुंचे। बता दें कि सात जुलाई को शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ रथ पर आरूढ़ होकर शहर की परिक्रमा करेंगे। इस मौके पर मुबारिक अली, हाजी इकराम, हाजी नासिर, हाजी मोहम्मद अली, हाजी मुस्ताक, मोहम्मद फारूख, हाजी बुंदू खान, अनवर खान, फुरकान, तबस्सुम, साई नसीम, शौकत अली, वसीम, फिरोज, इमरोज हुसैन, नसीम मोहम्मद दीदान, शकील अहमद व बॉबी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed