फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा-नाहन सड़क बंद, दो घंटे ठप रहा यातायात

पांवटा-नाहन सड़क बंद, दो घंटे ठप रहा यातायात

Thu, 04 Jul 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पांवटा-नाहन सड़क बंद, दो घंटे ठप रहा यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। वीरवार को जिले में जमकर बारिश हुई। दोपहर तक हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बरिश के कारण नाहन-पांवटा-देहरादून सड़क पर बोहलियो के समीप बरसाती नाला उफान पर आ गया। इस वजह से देहरादून, पांवटा साहिब, कालाअंब, अंबाला और चंडीगढ़ आने और जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर लगभग दो घंटे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। बारिश से नाहन शहर की सड़कें पानी में तब्दील हो गईं।
नाहन शहर में वीरवार को जमकर बारिश हुई। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। नाहन में ड्रेनेज की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया। सड़कें नालों में तब्दील हो गई जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड में भी पानी भर जाने के कारण तालाब बन गया। बस स्टैंड नाहन में इन दिनों पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। थोड़ी बरसात होने पर भी बस अड्डा परिसर में पानी भर जाता है। वीरवार को हुई भारी बारिश के बाद बस अड्डा परिसर में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बोहलियों में नाले के उफान पर आने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। जेसीबी भेजकर मार्ग बहाल किया गया। फिलहाल, जेसीबी तैनात कर दी है।
विज्ञापन

मिडल स्कूल की दीवार ढही
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मानसून की पहली बारिश में मिडल स्कूल कौदेवाला की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। पहाड़ी की तरफ को लगी दीवार का करीब 60 फीट हिस्सा दरक कर स्कूल मैदान की ओर गिर गया। गनीमत रही कि इन दिनों स्कूलों में अवकाश चला हुआ है अन्यथा हादसा भी हो सकता था। स्कूल प्रभारी ने विभाग के जिला उप निदेशक को इस बारे में सूचित कर दिया है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला के प्रभारी जसवंत सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि मिडल और प्राथमिक पाठशाला एक ही स्थल पर है, जिसमें करीब 95 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन दिनों स्कूल में अवकाश चल रहे हैं। वीरवार को मानसून की पहली बारिश में ही स्कूल की पहाड़ियों की तरफ बनी सुरक्षा दीवार अचानक दरक कर मैदान में जा गिरी। वहीं, ग्राम पंचायत कोलर निवासी धनवीर सिंह ने बताया कि देहरादून से पांवटा नाहन एनएच-07 पर कोलर गांव में रिहायशी मकान है। मानसून आने पर वीरवार को एनएच से काफी पानी घर में आ घुसा, जिससे घर के भीतर पानी और गंदगी फैल गई। इसकी सूचना एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नाहन को दे दी गई। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता दलीप कपूर समेत एनएच की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जेसीबी मशीन से जल निकासी नाली बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा था लेकिन गांव के ही कुछ दूसरे लोगों ने एतराज जताया। इसके बाद जल निकासी का काम शुरू नहीं हो सका। धनवीर सिंह ने बताया कि एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed