फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   152 cases of tiafus and 153 cases of dengu found in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में स्क्रब टायफस के 152, डेंगू के 153 मामले

Fri, 15 Sep 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
152 cases of tiafus and 153 cases of dengu found in sirmaur
सिरमौर में स्क्रब टायफस के 152, डेंगू के 153 मामले
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट, रोकथाम के प्रयास लगातार जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में 15 सितंबर तक स्क्रब टायफस के 152 और डेंगू के 153 मामले हो गए हैं। शुक्रवार को जिले के ऊपरी क्षेत्रों से स्क्रब टायफस के तीन नए मामले आए, जबकि मैदानी क्षेत्रों से डेंगू के 10 मामले आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट और जागरूकता अभियानों के बावजूद भी जिले में डेंगू और स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना जिले के अस्पतालों में सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच करने के बाद उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग डेंगू और स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि तेज बुखार, शरीर में ऐंठन, जोड़ों में दर्द, अकड़न या शरीर टूटा सा लगने की सूरत में नजदीकी अस्पताल या किसी योग्य चिकित्सक से ही जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

जिले में स्क्रब टायफस और डेंगू की रोकथाम को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। लोगों को खेतों व जंगल में घास काटते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 10 और स्क्रब टायफस के 3 नए मामले आए हैं।

- डॉ. अजय पाठक, सीएमओ, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed