फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भारतीय खाद्य निगम का पांवटा में गेहूं खरीद केंद्र शुरू

भारतीय खाद्य निगम का पांवटा में गेहूं खरीद केंद्र शुरू

Wed, 24 Apr 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम का पांवटा में गेहूं खरीद केंद्र शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 105 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वर्ष किसानों को 1840 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले 105 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में इजाफा हुआ है। विगत वर्ष किसानों को गेहूं के 1735 रुपये दाम मिल रहे थे। दो दिनों के भीतर पांवटा केंद्र में 250 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदी जा चुकी है। पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र गेहूं और गन्ने के उत्पादन में प्रदेश भर के अग्रणी क्षेत्रों में रहता है। विगत वर्ष करीब डेढ़ करोड़ का गेहूं स्थानीय केंद्र और पड़ोसी राज्य हरियाणा में पांवटा के किसानों ने बेचा था। करीब 7500 क्विंटल गेहूं पांवटा एफसीआई केंद्र में पहुंचा था। पिछली बार 1735 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं के दाम मिले थे। इस बार 105 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम किसानों को मिल रहे हैं। इस बार समर्थन मूल्य 1840 रुपये दाम मिल रहा है। पांवटा दून क्षेत्र में इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी है। समर्थन मूल्य दाम बढ़ने से क्षेत्र का किसान खुश है। किसान मंडी पांवटा परिसर में केंद्र सरकारी की एजेंसी एफसीआई ने गेहूं खरीद केंद्र शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय किसानों को गेहूं फसल बेचने को हरियाणा और पंजाब का रुख नहीं करना पड़ेगा। उधर, एफसीआई केंद्र गुण निरीक्षक राज कृष्ण नेगी ने कहा कि गेहूं खरीद शुरू कर दी गई है। इस बार गेहूं खरीद केंद्र में 1840 रुपये प्रति क्विंटल दाम दिया जा रहा है। किसानों को ऑनलाइन खाते में पेमेंट जमा करवाई जा रही है।

एफसीआई को ज्यादा फसल मिलने की उम्मीद
एफसीआई पिछले कुछ वर्षों से पांवटा मंडी परिसर में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित करता रहा है। पांवटा केंद्र वर्ष 2016 में कुल 4900 क्विंटल गेहूं पहुंची थी। वर्ष 2017 में 4490 क्विंटल गेहूूं की खरीद हुई। उस वर्ष गेहूं खरीद की कीमत 1625 रुपये प्रति क्विंटल थी। पिछली बार 2018 में गेहूं के दाम बढ़ा कर 1735 रुपये हुए थे। जबकि, केंद्र में कुल गेहूं की खरीद 7500 क्विंटल तक पहुंच गई थी। इस वर्ष बंपर फसल होने से एफसीआई को ज्यादा गेहूं पांवटा केंद्र में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed