फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   श्री रेणुका में श्रीकृष्ण जन्म देख भावुक हुए लोग

श्री रेणुका में श्रीकृष्ण जन्म देख भावुक हुए लोग

Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
श्री रेणुका में श्रीकृष्ण जन्म देख भावुक हुए लोग
श्रीकृष्ण की किलकारियों से गूंजा निर्वाण आश्रम
विज्ञापन

ददाहू में हुआ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका जी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर रेणुका जी तीर्थ का निर्वाण आश्रम भगवान श्रीकृष्ण की किलकारियों से गूंज उठा। बाल रूप में भगवान श्री कृष्ण और वासुदेव की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कथा ब्यास आचार्य मोहन चंद्र त्रिपाठी ने कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि धरती पर बढ़ते पाप और अधर्म को नष्ट करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने मां देवकी की कोख से जन्म लिया। भगवान श्री कृष्ण बचपन से ही काफी पराक्रमी और बलशाली थे। जब उन्हें मथुरा से नंद गांव ले जाया जा रहा था तो उनके पांव के स्पर्श से ही यमुना का वेग थम गया था। यहां तक कि भारी वर्षा के कारण शेषनाग भी छतरी की तरह तन कर उनकी सुरक्षा में साथ-साथ चलने लगे। पिता वासुदेव ने उन्हें अगली सुबह होने से पहले ही नंद गांव पहुंचकर यशोधा की गोद में भगवान श्रीकृष्ण को थमा दिया। संगीतमयी भागवत कथा का श्रद्धालु जमकर आनंद ले रहे हैं। शनिवार को श्रद्धालुओं को माखन मिसरी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर निर्वाण आश्रम के महंत स्वामी रेनेंद्र मुनि, सुखराम मुनि, रेणुका मुनि, बुद्ध, इतवार मुनि सहित अन्य संत महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed