{"_id":"5c950c47bdec2214262c5518","slug":"151553271879-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमबाग के सिंबलवाला में रिहायशी मकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमबाग के सिंबलवाला में रिहायशी मकान में आग
विज्ञापन
सिंबलवाला में रिहायशी मकान में लगी आग
फर्नीचर, लैपटॉप समेत बिजली के उपकरण जले
एक लाख नुकसान, 50 लाख की संपत्ति बचाई
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। विक्रमबाग पंचायत के सिंबलवाला में एक रिहायशी मकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इससे कमरे के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचते पर आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विक्रमबाग के सिंबलवाला गांव में सुबह करीब साढ़े सात बजे एक रिहायशी मकान में आग लग गई। आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग नाहन को दी गई। इसके बाद फायरमैन रामदयाल शर्मा, नीरज कुमार, विक्रम सिंह और चालक विशाल फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से मकान मालिक फतेहदीन का कमरे में रखा सामान बुरी तरह जल गया। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने पांच कमरों के रिहायशी मकान और साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग से कमरे में रखे बेड, अलमारी, ट्रॉली समेत बिजली से चलने वाले उपकरण एलईडी, प्रेस के अलावा लैपटाप, गद्दे और कपड़े बुरी तरह जल गए। आग से कमरे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग ने कमरे समेत आग से जले सामान की कीमत एक लाख रुपये के करीब आंकी है। समय रहते दमकल विभाग ने 50 लाख रुपये की संपत्ति बचा ली वरना पांच कमरों के मकान के साथ अन्य रिहायश मकानों और संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता था। अग्निशमन विभाग के एसएफओ मेहर सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे आग लगने की सूचना मिली थी। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मियों ने 50 लाख रुपये की संपत्ति को आग से बचा लिया है।