{"_id":"5c794294bdec22271f343799","slug":"151551450772-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास को पहुंचे मुख्यमंत्री ने भरी चुनावी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास को पहुंचे मुख्यमंत्री ने भरी चुनावी हुंकार
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। दहलीज पर लोकसभा चुनाव। हजारों लोगों की भीड़ के बीच चुनावी बात न हो तो बात नहीं बनती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अपने दूसरे दौरे में हालांकि करोड़ों रुपये की योजनाओं का श्रीगणेश किया लेकिन, लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरने से वह पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और नरेंद्र मोदी को मजबूत नेतृत्व वाला प्रधानमंत्री बताते हुए लोकसभा चुनाव में चारों सीटें भाजपा की झोली में डालने की जनता से अपील की। यहां तक कि वर्तमान चारों सांसदों का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र में एक साथ हिमाचल की आवाज बुलंद करने वाले चारों सांसदों को फिर केंद्र में भेजना है।
जयराम ठाकुर ने अपनी इस रैली के दौरान आम जनता की भांति धाम में भोजन कर सामाजिक समानता का संदेश देने का प्रयास किया वहीं बाइक रैली का हिस्सा बनकर युवाओं का जोश बढ़ाया। वहीं, बाइक के पीछे सवार होकर भी उन्होंने हेलमेट पहना। ऐसा कर उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश देने का भी भरसक प्रयास किया। खास यह रहा कि इस रैली में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के हिमाचल प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल लगाव का भी कार्ड खेला। जयराम ने कहा कि अटल की कमी हमें हमेशा खलती रहेगी। उनका हिमाचल में घर है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल को अपने घर जैसा मानते हैं। वह यहां के हर गांव हर गली से वाकिफ हैं। उनके हाथ में देश सुरक्षित है।
बाइक रैली में कइयों ने नहीं पहने हेलमेेट
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री के नाहन दौरे के दौरान हालांकि, मुख्यमंत्री ने बाइक रैली में भाग लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बाइक चालक के पीछे बैठकर भी उन्होंने हेलमेट पहना। लेकिन, रैली में शामिल कई युवा बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए देखे गए। लेकिन, किसी ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की।