फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सीएम की रैली में यातायात नियमों की निकली हवा: सोलंकी

सीएम की रैली में यातायात नियमों की निकली हवा: सोलंकी

Fri, 01 Mar 2019 08:06 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
सीएम की रैली में यातायात नियमों की निकली हवा: सोलंकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सिरमौर प्रवास फ्लॉप शो करार दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने जारी प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाहन दौरे को लेकर नाहन सहित जिला सिरमौर की जनता में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों को बुलाया गया था। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकांशत: कांग्रेस सरकार के किए हुए कार्यों के शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून को ताक पर रखकर सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का बाइकों के साथ बाजार में बिना हेलमेट पहनकर और जोर से हॉर्न बजाकर बाइक रैली निकालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक करार दिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की हुड़दंगबाजी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि बाजार में बाइकों की रैली से कई बच्चे और लोग बाल-बाल बचे। लोगों उन्होंने हुड़दंगबाजी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिर्फ कांग्रेस सरकार में पांच वर्षों के कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कर विधानसभा अध्यक्ष अपनी झूठी पीठ थपथपा रहे हैं। लेकिन, नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता सच्चाई जानती है और अब जनता उनके जुमलों में नहीं फंसने वाली। उन्होंने कहा कि बिंदल आए दिन जनता के बीच झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। इसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed