फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धा में लानापालर की लड़कियों की बादशाहत

जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धा में लानापालर की लड़कियों की बादशाहत

Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धा में लानापालर की लड़कियों की बादशाहत
दौड़ स्पर्धा में लानापालर की लड़कियों का दबदबा
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने विजेता-उपविजेता किए पुरस्कृत
विजेताओं का राज्य स्तरीय दौड़ स्पर्धा के लिए हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सिरमौर की ओर से नाहन के चंबा मैदान में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धा में लड़कियों की पांच हजार मीटर दौड़ में लानापालर का दबदबा रहा। दौड़ प्रतियोगिता में लानापालर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी तीनों स्थान पर जीत दर्ज की। खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को चंबा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर से आए युवाओं ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न वर्गो में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुशील कुमार शर्मा और एथलेटिक्स कोच विजय कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता लड़के-लड़कियों की 13 से 15 और 16 से 19 आयु वर्ग में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में 16 से 19 आयु वर्ग में आयोजित लड़कियों की पांच हजार मीटर दौड़ में लानापालर का जलवा रहा। लानापालर की यमुना, पूनम और संगीता ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इसी आयु वर्ग में लड़कों की पांच हजार मीटर दौड़ में लानापालर के अंकित शर्मा ने पहला, नाहन के मामराज ने दूसरा, जबकि लानापालर के हितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 13 से 15 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों की तीन हजार मीटर दौड़ में रजाना के सागर ठाकुर ने पहला, पंावटा के सूरज ने दूसरा और नाहन के अशोक ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि इसी आयु वर्ग में लड़कियों की तीन हजार दौड़ में कोलर की गरिमा, नाहन की दीया चौहान और स्वास्ति ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रथम तीन स्थानों पर रहे युवाओं को 6 हजार, 5 हजार और 4 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। जिला खेल अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि प्रथम तीन स्थानों पर रहे युवाओं का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया है। यह स्पर्धा नाहन के चंबा मैदान में 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। समापन अवसर पर एथलेटिक्स कोच विजय कुमार यादव, बास्केटबाल कोच अभय कंवर, टेबल टेनिस कोच संजय शुक्ल, फुटबाल कोच मनुज शर्मा, नरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम, कैलाश तोमर, विनोद कुमार, रामगोपाल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed